स्मार्टफोन का पासवर्ड भूल गए हैं तो डरें नहीं, ऐसे करें अनलॉक
आज के स्मार्टफोन यूजर को कई सारे पासवर्ड याद रखने होते हैं। ऐसे में पासवर्ड भूल जाना एक आम बात है। फोन में लगे पासवर्ड/पिन/पैटर्न के साथ भी ऐसा ही होता है। अक्सर ऐसा होता है कि यूजर जल्दबाजी में अपने फोन के लिए पासवर्ड/पिन/पैटर्न सेट तो कर लेते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। यूजर मुश्किल में पड़ जाता है और ऐसे समय पर बहुत गहराई से याद करने पर भी याद नही आता है।
गर आपको भी इस तरह की समस्या का डर सता रहा है तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिये है। हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो लॉक फोन को अनलॉक करने में आपकी मदद करेगा। आज के समय में फोन लॉक हो जाये तो डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आसानी से फोन का अनलॉक किया जा सकता है।
पहले की एंड्राइड डिवाइस को अनलॉक करना थोड़ा मुश्किल हो जाता था लेकिन अब गूगल ने सभी मुश्किलों को आसान कर दिया है। गूगल डिवाइस मैनेजर की सहायता से फोन अनलॉक करना इतना आसान है कि आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। आईये आपको स्टेप्स बताते हैं।
ऐसे करें अनलॉक
- सबसे पहले तो अपने फोन के इंटरनेट कनेक्शन को सक्रिय कर लें। इंटरनेट के बिना आप फोन अनलॉक नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही ये भी जरूरी है कि लोकेशन भी ऑन हो।
- अब आप किसी दूसरी डिवाइस पर गूगल डिवाइस मैनेजर सर्च करें। सबसे टॉप पर आने वाले लिंक पर जाएं।
- अब आपको गूगल अककॉउंट से लॉगिन करना होगा। ध्यान रखें उसी गूगल अकाउंट से लॉगिन करें जो लॉक्ड डिवाइस के साथ जुड़ा हुआ है।
- इसके बाद एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर में आपको Lock का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। इस पर क्लिक करने के बाद फोन अनलॉक हो जाएगा। अब आप नया पासवर्ड/पिन/पैटर्न लगा सकते हैं।
Comments
Post a Comment